अंबेडकरनगर। मतदाताओं की सुविधा के लिए कलेक्ट्रेट स्थित जिला आपदा प्रबंधन कार्यालय में टोल फ्री डिस्ट्रिक्ट कांटेक्ट सेंटर (डीसीसी) 1950 शुरू किया गया है।
विज्ञापन
उप जिला निर्वाचन अधिकारी ज्योत्सना बंधु ने बताया कि केंद्र 17 नवंबर से संचालित है। इस पर मतदाता पंजीकरण, नाम संशोधन, विलोपन, आवेदन की स्थिति, मतदाता सूची और मतदान केंद्र की जानकारी प्राप्त की जा सकती है। बीएलओ और सुपरवाइजर का विवरण जानने के साथ निर्वाचन संबंधी शिकायतें भी दर्ज कराई जा सकती हैं। इसके लिए जिले के एसटीडी कोड के साथ 05271-1950 पर कॉल करना होगा। मतदाता Voter Helpline App और voters.eci.gov.in पोर्टल से भी ऑनलाइन सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं।