सुलेमपुर। टांडा के सुलेमपुर परसावा निवासी दीप्ति विश्वकर्मा के मुताबिक वह मिश्रीलाल आर्य कन्या डिग्री कॉलेज टांडा में बीए तृतीय वर्ष की छात्रा है। बुधवार सुबह घर से स्कूल के लिए निकली थी। घर से 500 मीटर दूरी पर रामलाल रघुनाथ वर्मा इंटर कॉलेज के पास पहुंची थी। इसी दौरान उनके गांव के दो युवकों ने उनके सामने बाइक लगा दी।
विज्ञापन
बाइक से उतरे एक युवक ने उन्हें पकड़ लिया। विरोध करने पर उसकी पिटाई की। इसके बाद लोअर से चाकू निकालकर उनके गले पर रख दिया। धमकी दी कि चिल्लाने पर जान से मार देंगे। इसके बाद दोनों उसका बैग छीनकर भाग निकले। बैग में आधार कार्ड, बैंक पास बुक और फीस जमा करने के लिए रखे दो हजार रुपये थे। सीओ प्रदीप सिंह चंदेल ने बताया कि तहरीर मिली हैं जांच की जा रही है। (संवाद)