फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: पीईटी के चलते तीन दिन भारी वाहनों का डायवर्जन

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी)-2026 के मद्देनजर जिले में 25 और 30 अक्तूबर तथा एक नवंबर को सुबह सात बजे से रात नौ बजे तक भारी वाहनों का डायवर्जन लागू रहेगा। सीओ ट्रैफिक जितेंद्र सिंह ने बताया कि आवश्यक सेवाओं से जुड़े वाहनों को छूट दी गई है।
विज्ञापन

आजमगढ़ और बसखारी से अयोध्या जाने वाले भारी वाहन न्यौतरिया बाईपास से गोहन्ना चौराहा, पहितीपुर और श्रवण क्षेत्र होते हुए अन्नावा के रास्ते जाएंगे। अयोध्या से आने वाले वाहन भी इसी मार्ग का इस्तेमाल करेंगे। बस्ती और टांडा से अकबरपुर आने वाले भारी वाहनों को कटरिया याकूबपुर से बाईपास की ओर मोड़ा जाएगा।
अकबरपुर में मालीपुर रोड, जलालपुर रोड, बसखारी रोड के न्यौतरिया बाईपास, टांडा रोड के कटरिया याकूबपुर बाईपास, भिखारीपुर मोड़, फायर सर्विस, दोस्तपुर रोड के गोहन्ना चौराहा बाईपास और अन्नावा तिराहे से यातायात डायवर्ट रहेगा। अकबरपुर से टांडा जाने वाले भारी वाहनों को धरमनगर पुल से एनएच-233 की ओर भेजा जाएगा। टांडा थाना क्षेत्र के कश्मिरिया, चिंतौरा और धुरहिया से हल्के व भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें