फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: हवाओं के साथ झमाझम बारिश, गेहूं को नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। मंगलवार देररात तेज हवाओं के साथ हुई झमाझम बारिश ने कई क्षेत्रों में गेहूं की फसल को धराशायी कर दिया। इससे किसानों को काफी नुकसान पहुंचा हैं। बारिश के चलते किसान आलू की फसल को लेकर भी परेशान हैं। फिलहाल बुधवार धूप निकलने पर आम लोगों के साथ ही किसानों को भी थोड़ी राहत मिली है।
विज्ञापन

मंगलवार रात अचानक मौसम में हुए बदलाव ने किसानों की चिंता बढ़ा दी। तेज हवाओं के बीच हुई बारिश से अकबरपुर, आलापुर सहित अन्य क्षेत्रों में कई किसानों की गेहूं की फसल जमींदोज हो गई। लगातार मौसम में हो रहे उतार चढ़ाव ने किसानों को परेशान कर रहा है। पिछले दिनों हुई बारिश से किसान आलू फसल को लेकर परेशान थे। इन दिनों मौसम सही होने पर किसान आलू फसल की खोदाई में तेजी से जुटे। इस बीच एक बार फिर कई क्षेत्रों में हुई तेज बारिश से आलू की फसल को नुकसान पहुंचा है।
सरसों सहित अन्य फसलों को भी बारिश व हवाओं ने नुकसान पहुंचाया। सबसे ज्यादा नुकसान उन किसानों को हुआ जिनकी गेहूं व सरसों की फसल खेतों में बर्बाद हो गई है। रात का मौसम देखकर किसान खासे परेशान थे। हालांकि दिन में धूप निकलने से किसानों की चिंता थोड़ी कम हुई। किसान आलू की फसल को किसी तरह सुरक्षित घर तक पहुंचाने की कोशिश में जुटे हैं। ज्यादातर किसानों की आलू फसल अब तैयार हो चुकी है। इससे इसके खराब होने के का खतरा सबसे अधिक है। किसान सुरेंद्र वर्मा, सूर्यभान, राधेश्याम व चंद्रजीत ने कहा कि गेहूं की फसल खेतों में बर्बाद होने से उन सभी को काफी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें