फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज होगी खान के जेल स्थानांतरण पर सुनवाई

Wed, 29 Jul 2015 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मालूम हो कि फैजाबाद जेल में बंद खान मुबारक की जेल में रहते हुए भी आपराधिक गतिविधियां कम नहीं हो रही थीं। एक के बाद एक दो वीडियो जारी होने के बाद प्रशासन ने उसे बरेली जेल शिफ्ट करने का निर्णय लिया था।
विज्ञापन


इसकी शासन को मंजूरी भी मिल गई थी। इससे पहले कि उसे बरेली जेल भेजे जाने की प्रक्रिया प्रारंभ की जाती, खान मुबारक ने न्यायालय में याचिका दायर कर बरेली जेल न भेजे जाने की फरियाद की थी।

इसकी सुनवाई बीते दिनों हुई थी, लेकिन खान के अधिवक्ता के समय मांगने पर 29 जुलाई तारीख पड़ी थी। अधिवक्ता ने अस्वस्थ होने का हवाला देकर सुनवाई टालने का अनुरोध किया। इसके बाद बुधवार को सुनवाई के दौरान अपर जनपद न्यायाधीश न्यायालय ने अब मामले में 30 जुलाई की तिथि निर्धारित की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें