एसडीएम ने बताया कि न्यायालय और शासन के निर्देशानुसार कांवर यात्रा में डीजे नहीं बजेगा। एसडीएम नरेंद्र सिंह व सीओ राघवेंद्र मिश्र ने कांवरिया समितियों की समस्या सुनकर शासन के निर्देशों से अवगत कराया।
एसडीएम ने बताया कि त्योहार पर साफ-सफाई, विद्युत, पानी आपूर्ति आदि की पूरी व्यवस्था रहेगी। नगर के प्रमुख स्थानों पर सीसीटीवी कैमरा लगाए जाएंगे। इस बार ड्रोन कैमरे से भी निगरानी होगी।
क्षेत्र के झारखंडी छज्जापुर, श्री नर्वदेश्वरनाथ महादेव मंदिर, कस्बा कोइराना, नागेश्वरनाथ महादेव चौक, उदासीन आश्रम, हिंदू धाम सहित अन्य शिवालयों व हनुमानगढ़ी पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। कांवरियों के रूट पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं उपलब्ध होंगी। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक ओपी यादव, थानाध्यक्ष इब्राहिमपुर, हंसवर, अलीगंज आदि मौजूद रहे।