फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: अयोध्या में कोरोना की आहट से स्वास्थ्य महकमा सजग, बढ़ी निगरानी

Sat, 14 Jun 2025 12:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
जिला अस्पताल में बना कोरोना जांच कक्ष। 
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अयोध्या में मिले कोरोना मरीजों के बाद अब जिले का स्वास्थ्य महकमा अलर्ट हो गया है। कोरोना से निपटने के लिए मरीजों की जांच करने की तैयारी शुरू कर दी गई है। इसके लिए करीब सवा लाख एंटीजन जांच किट मंगाने की कवायद तेज हो गई है। ऑक्सीजन प्लांट से लेकर अन्य व्यवस्थाओं को भी दुरुस्त कराया जा रहा है। हालांकि, जिले में अभी तक कोरोना का कोई मामला सामने नहीं आया है।
विज्ञापन

वर्तमान में कोरोना की आरटी पीसीआर जांच की व्यवस्था सिर्फ राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर में है, जबकि जिला अस्पताल में फिलहाल किसी भी प्रकार की जांच सुविधा है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से एंटीजन जांच कराने के लिए उच्चाधिकारियों को एक लाख किट की आपूर्ति के लिए पत्र लिखा गया है। इसके साथ ही 20 हजार किट के लिए ऑर्डर स्थानीय स्तर पर दे दिया गया है, जो अगले दो से तीन दिनों में मिल जाएगी।
इसके बाद जिला अस्पताल से लेकर सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में भेजी जाएगी। जिला अस्पताल में जहां 20 बेड का आइसोलेशन वार्ड पहले से स्थापित है, वहीं मेडिकल कॉलेज में भी 30 बेड रिजर्व हैं। सभी सीएचसी व पीएचसी में पांच-पांच बेड आरक्षित हैं। वहीं, जिला अस्पताल, टांडा, जलालपुर व मेडिकल कॉलेज में स्थापित ऑक्सीजन प्लांट का पूर्व में मॉकड्रिल कर परीक्षण कर लिया गया है।
विज्ञापन


सीएमओ ने दिए सतर्कता के निर्देश
सीएमओ ने अपने स्तर से जिले से लेकर सभी सीएचसी व पीएचसी में कोविड को लेकर सतर्कता बनाए रखने के निर्देश सभी अधीक्षकों को दिया है। अस्पतालों में इससे निपटने के लिए सभी जरूरी कदम उठाने के लिए कहा गया है।



कोरोना को लेकर अभी कोई शासन से गाइडलाइन नहीं आई है। इसके अलावा हमारे सभी अस्पतालों में इससे निपटने के पर्याप्त इंतजाम हैं। किट की मांग की गई और कुछ स्थानीय स्तर पर भी खरीदारी की जा रही है। कोरोना से डरने की कोई जरूरत नहीं है।
विज्ञापन


- डॉ. संजय कुमार शैवाल, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें