अंबेडकरनगर। अलीगंज थाना अन्तर्गत अलहदापुर गांव निवासी एक युवक की विषाक्त पदार्थ खाने से तबियत खराब हो गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। जिला अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार अलहदापुर गांव निवासी जमाल अख्तर (40) पुत्र जमील की तबियत शनिवार देर शाम अचानक खराब हो गई। उसे पेट में तेज दर्द के साथ ही उल्टी होने लगी।
घरवालों ने उसे सामान्य ढंग से लेते हुए स्थानीय स्तर पर इलाज कराया, लेकिन तबियत में सुधार नहीं हुआ। इस बीच पता चला कि उसकी तबियत विषाक्त पदार्थ खाने से खराब हुई है। इस पर घरवालों ने उसे रात में ही जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।