फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डायरिया की चपेट में आने से अधेड़ समेत चार भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। डायरिया की चपेट में आकर एक अधेड़ समेत कुल चार लोग जिला अस्पताल में भर्ती हुए। बारिश होने के बाद भी गर्मी कम न होने से प्रतिदिन डायरिया से ग्रस्त मरीज जिला अस्पताल पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

रविवार को डायरिया पीड़ित कुल चार मरीज भर्ती हुए। इनमें सम्मनपुर थाना क्षेत्र के रामपुर निवासी श्रद्धा (28) पुत्री रामभोले की तबियत रविवार सुबह अचानक खराब हो गई। दस्त व पल्टी शुरू होने के चलते परिवारीजनों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने बताया कि वह डायरिया का शिकार हो गई है।
इसी तरह अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के पलिया फरीदपुर निवासी बिजुला देवी (45) पत्नी फिरतूराम, अकबरपुर नगर के शहजादपुर मोहल्ला निवासी नेहा (22) पुत्री रामगणेश व सम्मनपुर थाना क्षेत्र के कुर्कीबाजार निवासी बृजलाल (50) पुत्र रामउजागिर रविवार को डायरिया की चपेट में आ गए। परिवारीजनों ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें