फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेहत ही नही समाज के लिए भी खतरा है तंबाकू का सेवन

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। तंबाकू का सेवन जीवन के लिए बड़ा खतरा है। इसके सेवन से समाज के लोगों को बचना होगा। शुरुआती सेवन में इसका असर तो ज्यादा सेहत पर नहीं दिखता, लेकिन लगातार सेवन कैंसर जैसी घातक बीमारी का कारण बन जाता है। तंबाकू सेवन करने वाला व्यक्ति कई अन्य बीमारियों का शिकार हो जाता है, जिससे न सिर्फ उसका जीवन बल्कि परिवार का भी जीवन अंधकारमय हो जाता है। ऐसे में हम सभी को न सिर्फ स्वयं तंबाकू के सेवन से बचन होगा, बल्कि दूसरों को खासकर युवाओं को इससे बचने के लिए प्रेरित करना होगा।
विज्ञापन

यह विचार बुधवार को अकबरपुर नगर के बीएन इंटर कॉलेज में एनसीसी छात्रों द्वारा निकाली गई तंबाकू निषेध जागरूकता रैली को रवाना करने से पूर्व मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी चन्द्रभूषण पाण्डेय ने प्रकट किया। कहा कि युवाओं में बढ़ती नशाखोरी चिंता का विषय है। युवा अपने पथ से भ्रमित हो गए हैं। ऐसे में समाज के जागरूक लोगों की जिम्मेदारी है कि वह इससे लोगों को जागरूक करें।
एनसीसी छात्रों की जागरूकता रैली नारे लगाते हुए पटेलनगर तिराहे तक गई, वहां से वापस लौट कर कॉलेज परिसर में संपन्न हो गई। एनसीसी प्रभारी राकेश कुमार ने युवाओं से आह्वान किया वे स्वयं तंबाकू के सेवन से बचने के साथ ही दूसरों को भी बचाने में मदद करें। घर, गांव व समाज के लोगों को इसके प्रति जागरूक करें। इस मौके पर प्रधानाचार्य विपिन सिंह, एसपी सिंह, अखिलेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें