फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभासद उपचुनाव में ज्योति का निर्विरोध निर्वाचन तय, दो बीडीसी भी होंगे निर्विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जलालपुर नगर पालिका परिषद में सभासद के एक, टांडा व भियांव में क्षेत्र पंचायत सदस्य के दो और कटेहरी में ग्राम पंचायत सदस्य पद के पांच प्रत्याशियों का निर्विरोध निर्वाचन तय माना जा रहा है। बुधवार को इन पदों के लिए नामांकन की अंतिम तिथि समाप्त हो गई। ग्राम प्रधान के पांच पद के लिए कुल 14 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। 27 जून को नामांकन पत्रों की जांच होगी।
विज्ञापन

गौरतलब है कि निकाय समेत पंचायतों में रिक्त पड़े पदों के लिए उपचुनाव की प्रक्रिया चल रही है। 26 जून को नामांकन की अंतिम समय सीमा थी। जलालपुर प्रतिनिधि के अनुसार, नगर पालिका परिषद के वार्ड नंबर सात में सभासद के रिक्त पद के लिए दिवंगत सभासद अरुण कुमार मिश्र की पत्नी ज्योति मिश्रा का एक मात्र नामांकन हुआ। इससे उनके निर्विरोध निर्वाचित होने का मार्ग प्रशस्त हो गया।
उधर, टांडा ब्लाक के दहियावर प्रथम में क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए राजकुमार व भियांव ब्लॉक के मरहरा में क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए रामनिहाल का नामांकन हुआ। एक-एक नामांकन होने के चलते इन दोनों का बीडीसी सदस्य के तौर पर निर्वाचित होना तय है। ग्राम पंचायत सदस्य के 38 पदों के सापेक्ष कटेहरी ब्लॉक के भगवान पट्टी से राजितराम, बैजपुर से सरस्वती, रामपुर जमदरा से प्रदीप, खेवार से सर्वेश तथा यहीं से राधेश्याम का निर्विरोध निर्वाचन होना तय है।
विज्ञापन

उधर, प्रधान पद के लिए अकबरपुर ब्लाक के हरीपुर जगदीशपुर में राजेेंद्र व राकेश आमने सामने होंगे, जबकि जहांगीरगंज के नसीरपुर चितौना में उषा, पुष्पा व सीमा पाण्डेय के बीच मुकाबला होगा। इसी ब्लाक के टिकोरिया खुर्द में राजेश यादव व रमाशंकर पाल आमने सामने हैं। रामनगर ब्लाक के हुसैनपुर मुसलमान में यास्मीन, नसरीन फातिमा, शमीमा खातून व शहनाज हुसैन चुनाव मैदान में हैं।
बसखारी ब्लाक के नरकटा बैरागी में पदमाकर, सुनीता व विक्रमा के बीच मुुकाबला होगा। सहायक निर्वाचन अधिकारी पंचस्थानि डॉ. महेशचंद्र द्विवेदी ने बताया कि 27 जून को सुबह दस बजे से नामांकन पत्रों की जांच होगी। 28 जून को नाम वापसी व चुनाव चिन्ह का आवंटन होगा। 6 जुलाई को मतदान व 8 जुलाई को मतगणना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें