फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: बिना अवकाश श्रीलंका घूमना पड़ा महंगा, प्रधानाध्यापक निलंबित

Tue, 23 Sep 2025 11:17 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। कटेहरी विकासखंड के उच्च प्राथमिक विद्यालय पहितीपुर प्रथम के प्रधानाध्यापक शिवशंकर गुप्ता को घूमने का शौक महंगा पड़ गया। बिना अनुमति के श्रीलंका यात्रा करने पर बीएसए ने इन्हें निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन

कटेहरी के उच्च प्राथमिक विद्यालय पहितीपुर प्रथम के प्रधानाध्यापक शिवशंकर गुप्ता को पर्यवेक्षक नामित करते हुए सामग्री प्राप्त करने के निर्देश गए थे। अगस्त में इनका फोन अचानक स्विच ऑफ हाे गया था। इसके बाद सामग्री का वितरण सहायक अध्यापक फूलचंद्र से कराया गया। फोन बंद होने के कारण संपर्क नहीं हो पा रहा था।
बीईओ ने 22 अगस्त को विद्यालय का निरीक्षण किया तो 18 से 20 अगस्त तक बिना अनुमति श्रीलंका यात्रा पर जाने की बात उपस्थिति पंजिका में दर्ज मिली। इसके लिए विभागीय अफसरों से कोई अनुमति नहीं ली गई थी।
विज्ञापन

उपस्थिति पंजिका पर पहले से अंकित विदेश यात्रा पर अपर लेखन करते हुए हस्ताक्षर भी बना दिए गए थे। प्रधानाध्यापक इसका कोई सटीक जवाब नहीं दे पाए थे। प्रभारी बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया कि प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया गया है। जांच जहांगरीगंज के बीईओ को दी गई है।


ड्यूटी से नदारद सफाईकर्मी निलंबित
अंबेडकरनगर। कटेहरी विकासखंड की ग्राम पंचायत बरामदपुर जरियारी में तैनात सफाईकर्मी ऋषि कपूर को ड्यूटी से नदारद रहने और सरकारी आदेशों की अवहेलना के चलते डीपीआरओ सर्वेश पांडेय ने निलंबित कर दिया है। सफाईकर्मी पर ग्राम पंचायत के सार्वजनिक स्थलों और नालियों की सफाई न करने और रोस्टर के अनुसार हरिनाथपुर ग्राम पंचायत में समय से उपस्थित न होने के आरोप थे। प्राथमिक विद्यालयों में भी साफ-सफाई नहीं कर पाने की शिकायत ग्राम प्रधान, सचिव और प्रधानाध्यापक ने संयुक्त रूप से दर्ज कराई थी। निलंबन अवधि में सफाई कर्मी को ब्लॉक से संबद्ध किया गया है। डीपीआरओ ने बताया कि लापरवाह कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें