अंबेडकरनगर। बाबू भगवान लाल आदर्श इंटर काॅलेज, पेठिया में 16 जुलाई को नशे की हालत में स्कूल पहुंचे शिक्षक को बीएसए ने जांच के बाद निलंबित कर दिया है। शिक्षक रवींद्र सिंह भियांव स्थित प्राथमिक विद्यालय दौलताबाद दक्षिणी में प्रधानाध्यापक के पद पर तैनात थे।
खंड शिक्षाधिकारी भियांव विवेक द्विवेदी ने 23 जुलाई को जांच की रिपोर्ट सौंपी। इसके बाद बीएसए ने रवींद्र को निलंबित कर दिया। निलंबन के बाद जांच आख्या के आधार पर अकबरपुर खंड शिक्षाधिकारी हिमांशु मिश्रा को आरोप पत्र तैयार करने के लिए निर्देश दिए गए हैं। प्रभारी बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया कि आरोपी शिक्षक पर विभागीय फाइलों व पत्रिकाओं से छेड़छाड़ करने व मना करने पर कर्मचारियों को जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप था।