फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दौड़ में हर्षित व रिंकी अव्वल

Thu, 11 Feb 2016 10:58 PM IST
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
पहले दिन हुई 400 मीटर की दौड़ में बालक वर्ग में अंबेडकरनगर के हर्षित पटेल ने सुल्तानपुर के अमित को पीछे करते हुए बाजी मारी, जबकि बालिका वर्ग में अमेठी की रिंकी पाल ने प्रथम स्थान ग्रहण किया। सुल्तानपुर की अर्पिता को दूसरे स्थान पर संतोष करना पड़ा। इसके अलावा खोखो में अंबेडकरनगर व बाराबंकी की टीम आमने सामने आई।
विज्ञापन


इसमें अंबेडकरनगर की टीम ने बाजी मारी। इसके पूर्व प्रतियोगिता का शुभारंभ जिलाधिकारी विवेक ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कमीं नहीं है। जरूरत है सिर्फ उन्हें निखारने की। कहा कि वे इस प्रकार की प्रतियोगिताओं में बढ़ चढ़कर भाग लें।

इस प्रकार की प्रतियोगिता में भाग लेने से न सिर्फ उनकी प्रतिभा में निखार आएगा, बल्कि वे मानसिक व शारीरिक रूप से भी मजबूत होंगेष। इससे पहले विभिन्न विद्यालयों से आए छात्र छात्राओं ने विभिन्न प्रकार के भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इसमें नृत्य, नाटक आदि का मंचन किया गया।
विज्ञापन


इस दौरान शिक्षा निदेशक बेसिक फैजाबाद मण्डल रामशंकर, बीएसए राजबहादुर मौर्य, क्रीड़ा अधिकारी अशोक सोनकर, युवा कल्याण अधिकारी जेपी सिंह, सुधीर चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें