फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: खेलगांव में धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच हैंडबॉल महाकुंभ शुरू

Mon, 21 Apr 2025 12:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
राजकीय हवाई पट्टी पर हैंडबॉल प्रतियोगिता के शुभारंम्भ से पहले मैदान पर मार्च पास्ट करते ​​खिलाड
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। राजकीय हवाई पट्टी पर रविवार को 47वें राष्ट्रीय हैंडबॉल प्रतियोगिता बालक वर्ग का शानदार आगाज हुआ। सुबह वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भव्य पूजन किया गया। इसके बाद शाम को औपचारिक शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच हुआ।
विज्ञापन

इसी के साथ देशभर से आईं टीमों और स्कूल के बच्चों ने बैंड की धुन पर हवाई पट्टी पर मार्च पास्ट किया। दर्शकों के खचाखच भरे इस मैदान पर हैंडबॉल प्रतियोगिता में खिलाडि़यों ने पूरे दमखम के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
सुबह सबसे पहले एमएलसी डॉ. हरिओम पांडेय व डीएम अविनाश कुमार समेत तमाम अधिकारियों व आयोजन समितियों के पदाधिकारियों को पुरोहितों ने गणेश पूजन व हनुमान पूजन सनातन परंपरा के अनुसार कर राष्ट्रीय प्रतियोगिता के सफल आयोजन की कामना की। इसके बाद शाम को जिले के प्रभारी मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने मंच दीप प्रज्ज्वलन किया। इस मौके पर भव्य आतिशबाजी, मार्च पास्ट के साथ स्कूली बच्चों ने अलग-अलग प्रांतों के सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर समा बांध दिया। शुभांकर का भी लोकार्पण किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि ने कहा कि सरकार खेल को लगातार प्रोत्साहित कर रही है। ऐसे आयोजनों से ग्रामीण क्षेत्रो के खिलाड़ियों को आगे बढ़ने में सहायता मिलेगी। आयोजन समिति के लोगों ने बहुत ही बढ़िया कार्य किया है। एमएलसी ने कहा कि यह गौरव की बात है कि हमारे जनपद में नेशनल प्रतियोगिता हो रही है, जिसमें देशभर की टीमें हिस्सा ले रही हैं। इस प्रतियोगिता से नेशनल टीम चुनी जाएगी, जो विदेश में परचम लहराएगी।

आयोजन समिति के अध्यक्ष डीएम अविनाश सिंह ने कहा कि देश के विभिन्न क्षेत्रों से 32 टीमें यहां आ चुकी हैं। हमने खेल का पूरा माहौल बनाने का प्रयास किया है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों की छिपी प्रतिभाएं निकलकर सामने आएं और अपनी प्रतिभा को सामने ला सकें। राष्ट्रीय टीम के चयन के लिए चयनकर्ता भी आ रहे हैं, जो इस प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर चयन करेंगे। इस दौरान विधायक कटेहरी धर्मराज निषाद, भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. मिथिलेश त्रिपाठी, हैंडबाल एसोसिएशन के आनंदेश्वर पांडेय, आयोजन सचिव हनुमान प्रताप सिंह, एसपी केशव कुमार, सीडीओ आनंद शुक्ल, एडीएम सदानंद गुप्ता, जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुंदर वर्मा समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें