अंबेडकरनगर। 20 से 24 अप्रैल तक जनपद में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय पुरुष हैंडबॉल प्रतियोगिता के लिए बृहस्पतिवार को डीएम अविनाश सिंह ने राजकीय हवाई पट्टी का निरीक्षण किया। डीएम ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय मानक के अनुसार मैदान तैयार कराया जाएगा, जिससे खिलाड़ियों को खेलने में कोई असुविधा न हो और यहां से खिलाड़ी अच्छा अनुभव लेकर जाएं।
डीएम के निर्देश के बाद तकनीकी स्टाफ खेल मैदान की तैयारियों में जुट गया है। इस प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश, हरियाणा, तेलंगाना, मणिपुर, चंडीगढ़, पांडिचेरी, दिल्ली, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, कर्नाटक, राजस्थान, उड़ीसा, जम्मू व कश्मीर, गुजरात, बिहार, केरल, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, पंजाब, झारखंड, आंध्र प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, तमिलनाडु, मुंबई हैंडबॉल अकैडमी, स्पोर्ट्स कैस्ट्रॉल, असम, आर्यावर्त, यशस्वी एकेडमी, एसएन पांडे हैंडबॉल एकेडमी, दमन व दीव, अरुणाचल प्रदेश, गोवा, पांडिचेरी और नागालैंड की टीमें प्रतिभाग करेंगी।
इस मौके पर डीडीओ सुनील तिवारी, परियोजना निदेशक अनिल कुमार सिंह, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी सौरभ सिंह, ईओ नगर पालिका परिषद अकबरपुर बीना सिंह, सचिव हैंडबॉल संघ डाॅ. हनुमान प्रताप सिंह, जिला कोच हैंडबॉल शिल्पी गौतम सहित अन्य लोग मौजूद रहे।