फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: रक्षाबंधन पर बहनों से किया था आने का वादा

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। उत्तर प्रदेश विशेष सुरक्षा बल (यूपीएसएसएफ) के जवान चंदन (30) की श्रावस्ती में सड़क हादसे में मौत हो गई। वह रक्षाबंधन पर घर आने का वादा कर गए थे। उनकी मौत की खबर जैसे ही पैतृक गांव अहिरौली एकडल्ला पहुंची, पूरे गांव में मातम पसरा है।
विज्ञापन

परिवार पर यह दूसरा बड़ा वज्रपात है। करीब आठ महीने पहले ही उनके पिता रामाश्रय का निधन हुआ था। पिता के जाने के गम से परिवार अभी उबर भी नहीं पाया था। अब इकलौते बेटे की मौत ने घर की खुशियां छीन लीं। मां रामदेवी और पत्नी रेखा देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। चंदन परिवार में चार बहनें शशिकला, सपना, सलोनी और स्नेहा के इकलौते भाई थे। वह रक्षाबंधन पर घर आने की तैयारी कर रहे थे। बहनों ने उनके लिए राखियां भी संभाल कर रखी थीं, पर हादसा हो गया। अभी बहन शशिकला व सपना की ही शादी हुई है। दो बहनें पढ़ाई कर रही हैं, जिनका जिम्मा चंदन पर ही था।
वर्ष 2019 में पुलिस में हुए थे भर्ती
चंदन वर्ष 2019 में यूपीएसएसएफ में भर्ती हुए थे। प्रशिक्षण के बाद उनकी पहली तैनाती शाहगंज में हुई थी। पिछले तीन वर्षों से वह श्रावस्ती एयरपोर्ट पर तैनात थे। वर्ष 2023 में उनका विवाह जलालपुर क्षेत्र के कथा गांव निवासी रेखा से हुआ था। ढाई वर्षीय बेटी प्राची अब भी यह नहीं समझ पा रही कि उसके सिर से पिता का साया हमेशा के लिए उठ चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें