फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्काउट-गाइड प्रशिक्षण से बढ़ता देश प्रेम

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। बरियावन स्थित रामअवध जनता इंटर कॉलेज में चल रहे स्काउट-गाइड शिविर का बुधवार को समारोह पूर्वक समापन हो गया। शिविरार्थियों से अपील की गई कि इसमें मिलने वाली जानकारियों को न सिर्फ अपने जीवन में उतारें बल्कि दूसरों से भी साझा करें।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य अशोक कुमार पटेल ने कहा कि ऐसे शिविर में भागीदारी करने से मानसिक व शारीरिक विकास होता है। समाज व देश की सेवा करने की प्रेरणा भी मिलती है। सभी को चाहिए कि ऐसे शिविर में बढ़-चढ़कर भागीदारी करें। स्काउट-गाइड का प्रशिक्षण लेने वालों की बड़ी जिम्मेदारी होती है। जरूरत पड़ने पर उन्हें देश की सीमा पर भी जाना पड़ सकता है। उन्हें खुद को पूरी तरह से मजबूत होना होगा।
शिविर संचालक गौरव गोस्वामी ने कहा कि शिविर में भागीदारी करने से देश सेवा की भावना, नैतिकता व अनुशासन में वृद्धि होती है। किसी भी सफलता को हासिल करने के लिए अनुशासित होना अत्यंत आवश्यक है। बाद में शिविर में भागीदारी करने वाले युवाओं को सम्मानित भी किया गया। इस दौरान आर्यन पांडेय, कविता, रामबली त्रिशरण, कमल नरायन, संजय कुमार, मुकेश, अमिकेश, संजीव, सतीश चौधरी व रामतीरथ वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें