फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मदरसा परीक्षा में 35 रहे अनुपस्थित

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। मदरसा बोर्ड द्वारा संचालित वोकेशनल प्रशिक्षण परीक्षा बुधवार को दो केंद्रों पर हुई। इसमें कुल 217 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे। इनमें 35 अनुपस्थित रहे। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी छोटेलाल ने दोनों केंद्रों पर पहुंचकर जायजा लिया। साथ ही परीक्षा को सकुशल व शांतिपूर्ण ढंग से निपटाने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

जिले में मदरसा मंजरे हक टांडा व मदरसा जामिया बीबी सुल्तान खातून बसखारी को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। उधर जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी छोटेलाल गौतम ने बताया कि दोनों केंद्रों पर सुचारु रूप से परीक्षा चल रही है। गुरुवार को अंतिम दिन परीक्षा को सकुशल व शांतिपूर्ण ढंग से निपटाने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए गए हैं। बताया कि परीक्षार्थियों को किसी भी प्रकार की मुश्किल न हो, इसके लिए सभी जरूरी व्यवस्थाएं की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें