फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोती की हत्या करने वाले दादा-दादी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बसखारी। भिदूण डड़ियवा गांव निवासी किशोरी के हत्याकांड में बसखारी पुलिस ने आरोपी दादा व दादी को न्योरी टोल प्लाजा से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने आलाकत्ल लकड़ी का डंडा भी बरामद किया है।
विज्ञापन

एएसपी संजय कुमार राय ने बताया कि बीती पांच जून को बसखारी थाना क्षेत्र के भिदूण गांव निवासी 13 वर्षीय कुमकुम की हत्या उसके दादा दादी द्वारा कर दी गई। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी खेताउ व उनकी पत्नी सोनपती भोजन करने जा रहे थे। इसी दौरान बकरी ने आकर भोजन को जूठा कर दिया। इससे खेताउ व सोनपती नाराज हो गए। आवेश में आकर लकड़ी के डंडे से कुमकुम पर प्रहार कर दिया, इससे उसकी मौत हो हो गई।
घटना के बाद आरोपी दादा, दादी घर से फरार हो गए। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस बीच बसखारी एसओ श्रीनिवास पांडेय ने दोनों की गिरफ्तारी के प्रयास शुरु कर दिए। मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर दोनों को न्यौरी टोल प्लाजा से गिरफ्तार कर लिया। उनकी निशानदेही पर पुलिस टीम ने आलाकत्ल लकड़ी का डंडा भी बरामद कर लिया है। बाद में दोनों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें