अबेडकरनगर के बसखारी में भगवान श्रीराम की निकली शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालु।
- फोटो : अमर उजाला
स्थानीय बाजार के श्रीरामजन्मोत्सव समिति द्वारा शनिवार देर शाम मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा मुख्य बाजार से होते हुए डिवहारेबाबा रामलीला मंच तक गई।
भगवान श्रीराम चंद्र जी की आरती ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रामकुमार गुप्त ने उतारी। विधिविधान से भव्य पूजा-अर्चना भी हुई। समिति अध्यक्ष विकास मोदनवाल, महामंत्री अंकित अग्रहरि, उपाध्यक्ष मोनू अग्रहरि, राजू गुप्त, अतुल अग्रहरि, विवेक साहू, अभिषेक अग्रहरि, सत्यम व सोनू आदि ने शोभायात्रा में अपनी सक्रिय भूमिका निभाई।
आयोजन के दौरान समूचे बाजार क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना रहा। भगवान श्रीराम के लग रहे जयकारे भक्तों के उत्साह को और बढ़ा रहे थे। शोभायात्रा को देखने के लिए भारी भीड़ जुटी।