फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AmbedkarNagar News: हादसे में ग्राम प्रधान की पत्नी की मौत, दवा लेने के लिए बाजार जाने को निकली थीं

Tue, 12 May 2026 02:27 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर

सार

अंबेडकरनगर में हादसे में ग्राम प्रधान की पत्नी की मौत हो गई। वह दवा लेने के लिए बाजार जाने को निकली थीं। रास्ते में हादसा हो गया। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
घर के बाहर लोगों की भीड़। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के अंबेडकरनगर में सोमवार शाम को हादसे में ग्राम प्रधान की पत्नी की मौत हो गई। वह दवा लेने के लिए गई थीं। मौत की खबर मिली तो घर में रोना बिलखना मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली।

विज्ञापन


बताया गया कि हंसवर थाना क्षेत्र के मूसेपुर ग्राम प्रधान मनसा पाल की पत्नी महिमा पाल (42) सोमवार को शाम 7 बजे मोकलपुर बाजार दवा लेने गई थीं। काटोखर मार्ग के मोकलपुर के पास बाइक सवार ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। इससे अनियंत्रित ई-रिक्शा की चपेट में आने से महिमा पाल गंभीर रूप से घायल हो गईं।

स्थानीय लोगों की मदद से आनन-फनन उन्हें सीएससी पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों के मुताबिक, ग्राम प्रधान के भतीजे की मंगलवार को मुंबई में शादी है। रिश्तेदार और परिवार के अन्य सदस्य शादी में शामिल होने मुंबई गए हुए हैं। मृतक का बेटा भी मुंबई गया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें