फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यपाल का दौरा आज

Tue, 07 Jul 2015 10:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
दो दिवसीय कुष्ठ पीड़ितों के प्रशिक्षण के लिए बुधवार से शुरू हो रही कार्यशाला का उद्घाटन राज्यपाल राम नाईक करेंगे। प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली है। डीएम विवेक ने संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक आवश्यक दिशा निर्देश दिए। एसपी पंकज ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक रणनीति बनाई है।
विज्ञापन


बुधवार से जिला मुख्यालय स्थित साई प्लाजा होटल में दो दिवसीय विशेष कार्यशाला का आयोजन हो रहा है। स्वास्थ्य मंत्री अहमद हसन की अध्यक्षता में होने वाली कार्यशाला का शुभारंभ प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक करेंगे। वे बुधवार सुबह 9:50 बजे हेलीकॉप्टर से अकबरपुर हवाईपट्टी पहुंचेंगे।

वहां से कार द्वारा 10 बजे साईं प्लाजा होटल पहुंचकर कार्यशाला का शुभारंभ करेंगे। लगभग दो घंटे रुकने के बाद वे लखनऊ चले जाएंगे। प्रशासन राज्यपाल के दौरे को लेकर कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाह रहा है। एक दिन पूर्व जहां साई प्लाजा होटल के आसपास से अतिक्रमण हटवा दिया गया, वहीं बुधवार देर सायं तक हवाईपट्टी से कार्यक्रम स्थल तक की सड़क को गड्ढामुक्त करने का काम तेजी से चला।
विज्ञापन

 
राज्यपाल के कार्यक्रम को सकुशल निपटाने को लेकर बुधवार को डीएम विवेक ने बैठक कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। कहा कि कार्यक्रम में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें