फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डायरिया से चार और बीमार

Tue, 07 Jul 2015 10:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बदलते मौसम के बीच डायरिया का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। बीते 24 घंटे में चार नए मरीज डायरिया से पीड़ित होकर जिला चिकित्सालय में भर्ती हुए। इनमें एक की हालत गंभीर है। कई और डायरिया से पीड़ित मरीज जिला अस्पताल में भर्ती हैं। ग्रामीण क्षेत्रों से आए दिन डायरिया से पीड़ित मरीज भर्ती हो रहे हैं, लेकिन अब तक किसी भी गांव में स्वास्थ्य टीम दौरा नहीं कर सकी है।
विज्ञापन


संक्रामक रोग लगातार पांव पसारते जा रहे हैं। शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो, जब जिला चिकित्सालय में डायरिया से पीड़ित मरीज न पहुंच रहे हों। बीते 24 घंटे में चार नए मरीज जिला चिकित्सालय में भर्ती हुए। अकबरपुर थाना अंतर्गत कुर्कीबाजार गांव निवासिनी रंजना (40) पत्नी विष्णु प्रसाद को मंगलवार सुबह अचानक उल्टी दस्त शुरू हो गई। परिवारीजनों ने तत्काल उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया।

इसी थाना क्षेत्र के रगड़गंज गांव निवासिनी सुमित्रा (62) पत्नी वेद प्रकाश की सोमवार देर सायं तबियत खराब हो गई। परिवारीजनों न इलाज किया, लेकिन जब तबियत में कोई सुधार नहीं हुआ, तो उन्हें जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां उनकी हालत गंभीर है।
विज्ञापन


इसी थाना क्षेत्र के अरियाबाजार निवासिनी स्नेहलता (35) पत्नी रामचेत व शहजादपुर निवासिनी रंभादेवी (55) पत्नी राजेश भी डायरिया से पीड़ित होकर जिला चिकित्सालय में भर्ती हुईं, जहां इलाज के बाद उनकी तबियत सामान्य हो सकी। लगातार बढ़ रहे डायरिया के प्रकोप से लोगों को बचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह उदासीन है। विभागीय अधिकारी गंभीर हैं। नतीजा यह है कि इसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें