फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज आएंगे राज्यपाल कार्यक्रम की तैयारी पूरी

Sat, 17 Sep 2016 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
राज्यपाल राम नाईक - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
राज्यपाल रामनाईक शनिवार 17 सितंबर को जिले के एक दिवसीय दौरे पर पहुंच रहे हैं। वे यहां एक संस्था की ओर से आयोजित प्रतियोगिता के विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत करने के साथ ही शिक्षकों को भी सम्मानित करेंगे। लोहिया भवन परिसर में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत दिन में एक बजे से होगी। राज्यपाल जिले में तीन बजे पहुंचेंगे। 
विज्ञापन


अपर जिलाधिकारी रामसूरत पांडेय ने बताया कि दोपहर बाद 2:50 बजे राज्यपाल हवाई मार्ग से अकबरपुर हवाई पट्टी पहुंचेंगे। पांच मिनट बाद वे कार से टांडा मार्ग पर स्थित लोहिया भवन के लिए प्रस्थान करेंगे। तीन बजे वे लोहिया भवन पहुंचेंगे, जहां एक घंटे तक संस्था की ओर से आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।

यहां पर वे प्रतियोगिता के विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत करने के साथ ही शिक्षकों को भी सम्मानित करेंगे। राज्यपाल के कार्यक्रम के मद्देनजर दोपहर 12 बजे से शाम पांच बजे तक कार्यक्रम स्थल के निकट यातायात डायवर्जन लागू रहेगा। लोहिया भवन से शाम 04:05 बजे वे हवाई पट्टी के लिए निकलेंगे।
विज्ञापन


04:10 बजे वे लखनऊ के लिए प्रस्थान कर जाएंगे। एडीएम रामसूरत पांडेय ने बताया कि राज्यपाल के दौरे को देखते हुए सुरक्षा संबंधी सभी आवश्यक तैयारियां एक दिन पहले ही पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें