फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों की उपेक्षा कर रहीं सरकारें

Sat, 02 Apr 2016 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
किसान - फोटो : demo pic
विज्ञापन
भारतीय किसान यूनियन भानू गुट का अनिश्चितकालीन धरना शुक्रवार को भी जारी रहा। कलेक्ट्रेट के निकट चल रहे अनिश्चितकालीन धरने का नेेतृत्व अध्यक्ष हजारीलाल कर रहे हैं। कहा गया कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रखा जाएगा। आवश्यकता पड़ी तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष हजारीलाल ने केंद्र व प्रदेश सरकारों पर किसान विरोधी होने का आरोप लगाया। कहा कि मौजूदा सरकारें किसानों का हित तय कर पाने में पूरी तरह विफल हैं। इसके चलते ही किसानों की मुश्किलें काफी बढ़ गई हैं।

उन्होंने किसानों से ऐसी सरकार के विरुद्घ लामबंद होने का आह्वान किया। कहा कि लंबे समय से संगठन किसानों की समस्याओं का उठा रहा है। जिम्मेदार लोग इस तरफ ध्यान नहीं दे रहे हैं। वक्ताओं ने आम जनता की विभिन्न समस्याओं के प्रति भी पुलिस प्रशासन पर उदासीनता का आरोप लगाया।
विज्ञापन


खूखूतारा में तालाब पर हुए अवैध कब्जे के मामले को भी प्रमुखता से उठाया गया। चीनी मिल द्वारा किसानों के गन्ना का भुगतान न करने का भी मुद्दा छाया रहा। इस दौरान गुड्डू, तिलवंत सिंह,  शिवकुमार, नंदलाल, रामजनम व सैफ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें