फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान आंदोलन को कुचलना चाहती है सरकार ः कांग्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
बसखारी। केंद्र सरकार के हिटलरशाही रवैये से किसानों का हित लगातार प्रभावित हो रहा है। मोदी सरकार अपनी ताकत के बल पर किसानों के आंदोलन को जबरन कुचलना चाहती है। यह आरोप कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष अजय सिंह उर्फ कप्तान ने गुरुवार को उमरा मीनापुर ग्राम सभा में क्रियाशील कांग्रेस सदस्यों की बैठक में लगाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि देश के अन्नदाताओं का जिस तरह से तिरस्कार किया जा रहा है, वह सरकार के तानाशाही रवैये को प्रदर्शित करता है। कांग्रेस शासन में जहां महंगाई पर लगाम लगाई गई थी, वहीं पेट्रोल व डीजल के दाम भी स्थिर थे। इससे आम जनमानस को कोई तकलीफ नहीं हो रही थी, लेकिन जब से मोदी सरकार सत्ता में आई, तब से न सिर्फ महंगाई तेजी से बढ़ी है, वरन पेट्रो पदार्थों के दामों में भी तेजी से वृद्धि हुई है। ऐसा कर आम जनता के ऊपर बोझ डाल दिया गया।
वक्ताओं ने कहा कि यूपीए सरकार में गैस के दाम आज के दाम के मुकाबले काफी कम थे। सरकार ने महंगाई को काबू करने की दिशा में कोई प्रयास ही नहीं किया। वक्ताओं ने कहा कि कभी खाद की किल्लत तो कभी बिजली संकट से किसान जूझते रहते हैं। इसके बावजूद सरकार इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठा रही। सिर्फ इधर उधर के मुद्दों को लाकर आम जनमानस का ध्यान भटकाया जा रहा है। इस मौके पर प्रवीण कुंवर, कांग्रेस सेवा दल जिलाध्यक्ष अच्छन खां, अमित कुमार, मिथिलेश सिंह व जयराम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें