फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार की नाकामियां करें उजागर

विज्ञापन
अंबेडकरनगर के जलालपुर में आयोजित प्रशिक्षण शिविर को संबोधित करते सांसद रितेश पाण्डेय। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
विज्ञापन
जलालपुर। बहुजन समाज पार्टी के तत्वावधान में गुरुवार को जलालपुर तहसील क्षेत्र के मंगुराडिला में एक दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर का आयोजन हुआ। इसमें पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वह घर-घर जाएं और सरकार की नाकामियों को उजागर करें। योजनाओं के नाम पर जनता को किस तरह से छला जा रहा है, इसके बारे में ग्रामीणों को जागरूक करें। साथ ही ग्रामीणों को बसपा शासनकाल में चलाई गईं जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दें।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि बसपा के प्रदेश अध्यक्ष भीम राजभर ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होने का आह्वान किया। कहा कि पंचायत चुनाव को देखते हुए कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती में जुटना होगा। जनता के मुद्दों पर फेल हो चुकी भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार को बेनकाब करने की जरूरत है। कहा कि सरकार सभी मोर्चों पर फेल है। पीड़ितों को जहां न्याय नहीं मिल पा रहा है, वहीं पात्रों को सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा है।
अध्यक्षता कर रहे राष्ट्रीय महासचिव रामअचल राजभर ने कहा कि महंगाई की मार से जनता का हाल बेहाल हो गया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वह जनता के बीच जाएं और सरकार की नाकामियों को उजागर करें। सांसद रितेश पांडेय ने चिंता प्रकट करते हुए कहा कि देश में बेरोजगारी व गरीबी तेजी से बढ़ रही है। युवाओं को रोजगार के लाले पड़े हैं। इससे वे आत्महत्या करने के लिए विवश हो रहे हैं, लेकिन सरकार जनता का ध्यान भटकाने की पूरी कोशिश कर रही है। ऐसे में कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि वह सरकार की सच्चाई जनता के सामने लाएं।
विज्ञापन

पूर्व मंत्री लालजी वर्मा व पूर्व सांसद घनश्याम चंद्र खरवार ने भी मौजूदा सरकार पर तीखा हमला बोला। कहा कि सरकार युवाओं, किसानों, व्यापारियों व जनता सभी के मुद्दों पर फेल है। कार्यकर्ता पूर्ववर्ती बसपा सरकार की उपलब्धियों को लेकर जनता के बीच जाएं। कहा कि वे मौजूदा सरकार की नाकामियों को भी उजागर करें। इस मौके पर बसपा नेता मनोज वर्मा, अरविंद गौतम, दयाराम राजभर व दिलीप विमल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें