अंबेडकरनगर। अकबरपुर विद्युत वितरण खंड से जुड़े उपभोक्ता 19 मार्च को 6 घंटे तक विद्युत आपूर्ति से वंचित रहेंगे। पावर कॉर्पोरेशन की तकनीकी टीम की ओर से 33 केवी उपकेंद्र जाफरगंज में अनुरक्षण कार्य किया जाएगा। इसके चलते जाफरगंज उपकेंद्र से निर्गत सभी 11 केवी आउट गोइंग फीडरों की आपूर्ति बंद रहेगी।
यह जानकारी अधिशाषी अभियंता वीके पटेल ने दी। बताया कि 19 मार्च को जाफरगंज उपकेंद्र पर तकनीकी टीम की ओर से अनुरक्षण कार्य किया जाएगा। इसके चलते सुबह 8 से अपराह्न 2 बजे तक संबंधित उपकेंद्र से जुड़े फीडरों की आपूर्ति बाधित रहेगी। कहा कि उपकेंद्र में आवश्यक कार्य हो जाने से आगामी दिनों में उपभोक्ताओं को और सुचारु आपूर्ति मिलने की उम्मीद है। उपभोक्ताओं को दिक्कत न हो, इसके चलते यह जानकारी दी जा रही है। संबंधित कार्य पूरा होने के बाद उपभोक्ताओं को बेहतर आपूर्ति दी जाएगी।