फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: नगर पंचायत के सामने लगे कूड़े के ढेर को हटवाया

Sun, 02 Mar 2025 11:28 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
अशरफपुर किछौछा नगर पंचायत कार्यालय के सामने कूड़ा हटवाते अ​धिकारी।
विज्ञापन
बसखारी (अंबेडकरनगर)। नगर पंचायत कार्यालय के सामने शनिवार को गिराए गए कूड़े को तहसीलदार टांडा राजस्व टीम के साथ पहुंचकर हटवा दिया। साफ सफाई के साथ अस्थाई तौर पर पूर्व में निस्तारित किए जा रहे स्थान पर ही कूड़ा निस्तारण के लिए निर्देशित किया।
विज्ञापन

बताते चले कि शनिवार को नगर पंचायत अशरफपुर किछौछा के कार्यालय के सामने ही कर्मचारियों ने कूड़े का निस्तारण कर दिया गया था। बताया जा रहा था कि सड़क के किनारे कूड़ा गिराने में स्थानीय लोगों के विरोध का सामना करना पड़ता है। तहसीलदार टांडा निखिलेश कुमार, नायब तहसीलदार देवेंद्र कुमार, लेखपाल पुनीत पटेल, आशीष वर्मा कुलदीप प्रजापति और महिंदर पटेल के साथ नगर पंचायत पहुंचकर वहां की स्थिति देखा और नगर पंचायत के सफाई नायक परमेश्वर दत्त पांडेय को बुलाकर के तत्काल पूर्व में निस्तारित किए जा रहे स्थान के बारे में पूछा। अस्थाई तौर पर सड़क के किनारे ही स्थाई व्यवस्था होने तक कूड़ा निस्तारण के लिए निर्देशित किया। तहसीलदार ने बताया कि कूड़े का ढेर हटवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें