फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: रामलीला से मिली पहचान, किरदारों ने बदल दिया जीवन

Mon, 29 Sep 2025 12:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पिसावां (सीतापुर)। किसी के लिए भगवान श्रीराम श्रद्धा हैं, तो किसी के लिए जीवन का मार्गदर्शन। रामायण के पात्र केवल मंच पर नहीं, बल्कि असल जीवन में भी मिसाल बन रहे हैं। जिले के पिसावां कस्बे में रामलीला मंचन से जुड़े कलाकार अपने दैनिक कार्यों में भले ही साधारण हों, मगर शाम होते ही वे दिव्य किरदारों में ढल जाते हैं।
विज्ञापन

रामलीला में भगवान राम का किरदार निभाने वाले हरदीप मौर्य फल बेचते हैं। पिछले 15 वर्षों से राम का अभिनय करते हुए हरदीप को अब मंचन से आत्मिक शांति और विपरीत परिस्थितियों में संयम बनाए रखने की प्रेरणा मिलती है। वहीं, लक्ष्मण का पात्र निभाने वाले शुभम सिंह मोबाइल की दुकान चलाते हैं। शुभम कहते हैं, राम के उपदेशों ने मेरे सोचने और जीने का तरीका बदल दिया है।राजा दशरथ की भूमिका में दिखने वाले हरिगौतम एक डिग्री कॉलेज में चपरासी हैं, जबकि हनुमान बनकर मंच पर जोश भरने वाले अमित पाल किराने की दुकान चलाते हैं। वे कहते हैं कि हनुमान का किरदार आत्मबल और समाजसेवा की भावना को और मज़बूत करता है। चाट बेचने वाले सुनील कश्यप रामलीला में केवट और सती सुलोचना की भूमिका निभाते हैं। वहीं, परविंदर सिंह, जो पेशे से किसान हैं, बीते 12 वर्षों से रावण के किरदार में मंच पर आते हैं। वे कहते हैं कि रावण जैसे विरोधी पात्र को निभाकर भी नैतिकता और धैर्य जैसे मूल्य जीवन में गहरे उतरते हैं।

आत्मिक शांति की होती अनुभूति
हरदीप मौर्य राम का किरदार निभा रहे हैं। उनका कहना है कि 15 वर्षों से राम का अभिनय करते हुए आत्मिक शांति और संतुलन का अनुभव करता हूं। अब जीवन की कठिनाइयों से डर नहीं लगता।
विज्ञापन

प्रभु श्रीराम के उपदेश कर रहा आत्मसात
शुभम सिंह लक्ष्मण का किरदार निभा रहे हैं। कहते हैं कि राम के उपदेशों से जीवन में संयम, सेवा और भाईचारे की भावना बढ़ी है। अब वही सोच व्यवहार में लाने की कोशिश करता हूं।
समाज से जोड़ती है रामलीला
हनुमान का किरदार निभाने वाले अमित पाल का कहना है कि हनुमान बनने से न सिर्फ ऊर्जा मिलती है, बल्कि समाजसेवा की प्रेरणा भी। रामलीला से गांव-कस्बों का सामाजिक ताना-बाना मज़बूत होता है।
किरदार ने नैतिकता व धैर्य सिखाया
परविंदर सिंह रावण का किरदार निभा रहे हैं। उनका कहना है कि अभिनय करते-करते समझ में आया कि शक्ति के साथ संयम ज़रूरी है। यह किरदार मुझे भीतर से ज़्यादा अनुशासित बनाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें