मालूम हो कि अलीगंज क्षेत्र में कृष्ण कुमार के स्टूडियो के दुकान का ताला तोड़कर चोर एक लैपटॉप, एक सेट कंप्यूटर व कैमरा उठा ले गए। शिवकुमार वर्मा के पशु आहार की दुकान का ताला तोड़कर आठ बोरी चूनी उठा ले गए।
कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत सड़क की पूरब पटरी पर स्थित जुगुलकिशोर मौर्य कन्या इंटर कालेज का ताला चोरों ने तोड़ दिया, परन्तु कुछ ले नहीं जा सके। पीड़ितों ने मामले की सूचना पुलिस को दी है, परन्तु अभी अपराध अंकित नहीं हुआ है। पुलिस जांच करने की बात कह रही है।