फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुबह से निकली तेज धूप, ठंड से मिली राहत

विज्ञापन
फोटो 23, अंबेडकरनगर के राजकीय पार्क में धूप खिलने का झूले का आनंद उठाने पहुंचे बच्चे। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। शुक्रवार को खराब मौसम के बीच शनिवार को जब सुबह से ही तेज धूप खिली तो ठंड से जूझ रहे लोगों ने राहत की सांस ली। ठंड से राहत के अलावा लोगों ने धूप का खूब आनंद उठाया। सरकारी व निजी कार्यालयों के कर्मचारी धूप सेकते नजर आए। धूप निकलने से बाजारों में भी पूरे दिन चहल-पहल रही। बड़ी संख्या में नागरिकों ने पहुंचकर जरूरी सामान की खरीददारी की। मौसम साफ होने से जिला मुख्यालय स्थित राजकीय उद्यान पार्क भी लगभग पूरे दिन बच्चों व युवाओं व अन्य लोगों से गुलजार रहा। सुबह से ही लोगों का परिवार के साथ पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था जो अपरा तक जारी रहा। उधर, तेज धूप निकलने से किसानों ने भी राहत की सांस ली। उनका कहना था कि यदि इसी तरह का मौसम आगे भी रहे तो दलहनी व तिलहनी फसलों को नुकसान होने से बचाया जा सकता है। इस बीच शाम होते-होते आसमान पर बादल छाने से एक बार फिर से मौसम खराब हो गया। लोग जल्दी जल्दी काम निपटाकर अपने अपने घर चले गए।
विज्ञापन

एक दिन पहले शुक्रवार को तेज सर्द हवा के बीच कहीं बूंदाबांदी, तो कहीं रिमझिम बारिश होने से ठंड का प्रकोप बढ़ गया था। खराब हुए मौसम ने किसानों की भी चिंता बढ़ा दी थी। इस बीच शनिवार को सुबह से ही मौसम साफ रहा। सुबह से ही तेज धूप निकली। इससे हांड़कंपाऊ ठंड से जूझ रहे लोगों ने राहत की सांस ली। तेज धूप का सभी ने बढ़ चढ़कर आनंद उठाया। जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में जगह जगह लोगों ने घरों से बाहर निकलकर धूप का बढ़ चढ़कर आनंद उठाया। हालांकि शाम होते होते एक बार फिर से आसमान में काले बादल छाने से ठंड का प्रकोप बढ़ गया। मौसम खराब होता देख लोग जल्दी जल्दी जरूरी काम निपटाकर अपने अपने घर चले गए।
इससे पहले मौसम साफ होने से लगभग पूरे दिन जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीण क्षेत्र की बाजारें लोगों से गुलजार रहीं। सुबह से ही संबंधित बाजारों में लोगों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया, जो शाम तक जारी रहा। उधर मौसम साफ होने से जिला मुख्यालय स्थित एकमात्र राजकीय उद्यान पार्क लोगों से गुलजार हो उठे। कोई बैडमिंटन खेल रहा था, तो कोई वॉलीबाल। अपराह्न तक पार्क लोगों से गुलजार रहा।
विज्ञापन

मौसम साफ होने व सुबह से ही धूप निकलने से किसानों ने भी राहत की सांस ली। किसान अखण्ड प्रताप सिंह व मनोज तिवारी ने कहा कि यदि इसी प्रकार से आगे भी लगातार धूप निकलती रहे, तो दलहनी व तिलहनी फसलों को नुकसान होने से बचाया जा सकता है। कहा कि बीते दिनों खराब मौसम के चलते दलहनी व तिलहनी फसलों को कुछ नुकसान हुआ है। किसान रामचरित्र व जगजीवन ने कहा कि सुबह से ही तेज धूप निकलने का सीधा लाभ दलहनी व तिलहनी फसलों को सीधा लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें