फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पदोन्नति के बाद 14 हेड कांस्टेबलों को मिला बैच्

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालपुर। कोतवाली परिसर में शनिवार को हेड कांस्टेबल के पद पर पदोन्नत हुए 14 कांस्टेबलों को कोतवाल ने हेड कांस्टेबल का बैच लगाकर उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कहा कि अब उनकी जिम्मेदारियां और भी बढ़ गई हैं। जिस प्रकार से अब तक कांस्टेबल के पद पर रहकर अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन ईमानदारी के साथ करते चले आ रहे थे, अब हेड कांस्टेबल होने पर नई जिम्मेदारी का भी निर्वहन उसी तरह करेंगे।
विज्ञापन

जलालपुर कोतवाली में कांस्टेबल के पद पर कार्य कर रहे नौ, डायल 112 सेवा के पांच कांस्टेबल का नाम उन कांस्टेबल की सूची में शामिल था, जिनकी बीते दिनों ही हेड कांस्टेबल के पद पर पदोन्नति हुई थी। पदोन्नति पाए संबंधित कांस्टेबल को शनिवार को कोतवाली परिसर में समारोह पूर्वक कोतवाल मनीष कुमार सिंह ने हेड कांस्टेबल का बैच लगाया।
जिन्हें बैच लगाया गया, उनमें कोतवाली में कांस्टेबल के पद पर तैनात रहे राजेश कुमार राजभर, अजय प्रताप यादव, सूर्यभान यादव, अरुण कुमार वर्मा, राजेश कुमार यादव, विनोद कुमार सरोज, विनय सिंह, नवीन कुमार सिंह, संजीव कुमार सिंह तथा डायल 112 सेवा में तैनात मुलायम सिंह यादव, जितेंद्र यादव, अशोक यादव, साबिर अली, रानू यादव शामिल रहे।
विज्ञापन

कोतवाल ने बैच लगाते हुए कहा कि नई जिम्मेदारी के लिए उन्हें पूरी तरह तैयार रहना होगा। अब तक जिस जिम्मेदारी के साथ कार्य करते आए हैं, उसी प्रकार से आगे भी करना होगा, बल्कि अब और भी अपेक्षाएं उनसे बढ़ गई हैं। इस मौके पर संतोष सिंह, राधेश्याम यादव, शिवसरन सरोज, अजय कुमार सिंह, प्रीति सिंह, राजेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें