फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: युवती को घर से घसीटकर पीटा, कपड़े फाड़कर बनाया वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अंबेडकरनगर। थाना क्षेत्र के अहिरौली के एक गांव में युवती को घर से घसीटकर पीटने और कपड़े फाड़कर वीडियो बनाने का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

वारदात सोमवार सुबह करीब सात बजे हुई। पीड़िता के मुताबिक वह घर के सामने बैठकर मंजन कर रही थी, तभी घर के पास छिपे गांव के ही आरिफ, हारुन, साहिद, अनीश, परवेज, अशफाक, मसरुल व कुछ और लोग वहां आ गए, जो पहले से छिपे बैठे थे। पुरानी रंजिश को लेकर ये सभी पीड़िता को घसीटकर घर से दूर ले गए और लात-घूंसे चलाने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों ने पीड़िता के कपड़े फाड़ दिए और वीडियो बना लिया। इसी बीच पीड़िता की बहन शोर सुनकर वहां पहुंच गई। आरोपियों ने पीड़िता की बहन को भी जमकर मारापीटा। गांव वालों ने बीच-बचाव किया तो दोनों बहनों की जान बची। पीड़िता के मुताबिक आरोपी मनबढ़ हैं। आरोपियों ने जाते-जाते जानमाल की धमकी भी दी। अहिरौली के थाना प्रभारी सुनील पांडेय ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें