फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब में उतराता मिला युवती का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। कटका थाना क्षेत्र के रतना गांव निवासी एक युवती का शव बीती देर शाम संदिग्ध हालात में तालाब में उतराता मिला। इससे ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

कटका थाना क्षेत्र के रतना गांव निवासी स्व. मुन्नीलाल की पुत्री अनीता (21) शनिवार को सुबह घर से निकली थी। इसके बाद काफी देर तक जब वह दिखाई नहीं पड़ी तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की, परंतु उसका कुछ पता नहीं चला। इस बीच देर शाम बकरी चरा रहे बच्चों ने देखा कि तालाब में एक युवती का शव उतरा रहा है। इस पर उन्होंने इसकी सूचना ग्रामीणों को दी। जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए।
सूचना मिलते ही कटका पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष कटका संतकुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण का पता चल सकेगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें