फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: बालिका के साथ छेड़खानी, परिजनों को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
राजेसुल्तानपुर (अंबेडकरनगर)। थाना क्षेत्र के एक गांव में देर शाम बालिका के साथ गांव के लोगों ने छेड़खानी की। आरोपी उसे जबरन घर में खींच कर ले जाने लगे। हल्ला गुहार पर बालिका के परिजनों की पिटाई भी की गई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में देर शाम को लगभग साढ़े सात बजे एक बालिका घर वापस जा रही थी। आरोप है कि गांव के बाहर बने एक मकान के पास इंद्रमणि, अजय, राहुल ने बालिका का हाथ पकड़ लिया और छेड़खानी करते हुए जबरन घर में खींच कर ले जाने लगे। बालिका के शोर मचाने पर उसके पिता व अन्य परिजन मौके पर पहुंचे। आरोपियों ने बालिका के परिजनों पिटाई कर दी। इसके बाद फरार हो गए। गुहार पर ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई। गांव में हंगामा मच गया। सूचना पर थानाध्यक्ष विजय तिवारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझा बुझाकर मामला शांत कराया। थानाध्यक्ष ने बताया कि बालिका के पिता की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा छेड़खानी, मारपीट तथा एससीएसटी एक्ट की धाराओं में दर्ज किया गया है। एक आरोपी अजय को जेल भेज दिया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें