फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबेडकरनगर में झाड़फूंक के नाम पर युवती को हवनकुंड में गिरी

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के डल्ला निजामपुर गांव में झाड़फूंक के दौरान एक युवती को हवनकुंड की आग में गिरने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पुजारी दंपती जयप्रकाश वर्मा व जानकी समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि तीन अन्य फरार हैं।
विज्ञापन

डल्ला निजामपुर ग्राम पंचायत के पलिया फरीदपुर निवासी जयप्रकाश वर्मा के घर माता वैष्णो के दर्शन देने की अफवाह बीते कुछ दिनों से तेजी से फैल रही थी। इसी बीच बीते मंगलवार को सुल्तानपुर के दोस्तपुर के गांगपुर निवासी एक अधेड़ की पुत्री वहां दर्शन के लिए गई थी। स्थानीय लोगों का आरोप है कि झाड़फूंक के नाम पर पूजा हवन कुंड में गिर गई। गंभीर रूप से झुलसी युवती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
वहीं घटना से लोगों में आक्रोश है। वहीं पुजारी व अन्य के खिलाफ केस दर्ज होने के बाद पूजा के पिता ने डीएम को दोबारा पत्र सौंपकर पुजारी को निर्दोष बताया है। जबकि एक वायरल विडियो में युवती सात लोगों द्वारा पीटाई करने व उत्पीड़ित करने की बात स्वीकार की है। वहीं पुजारी जयप्रकाश का कहना है कि युवती स्वयं असावधानीवश हवन कुंड में गिर गई थी, जिसे हम सबने मिलकर बचा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें