फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर से कुचलकर बालिका की मौत, आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन
सूचना के बावजूद देर तक घटनास्थल पर पुलिस के न पहुंचने से ग्रामीणों में आक्रोशित हो गए। उन्होंने बाजार में ही अकबरपुर सुल्तानपुर राजमार्ग जाम कर दिया। बाद में पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझा बुझाकर जाम समाप्त कराया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक रविवार सुबह संतोष गुप्ता की 12 वर्षीय पुत्री पार्वती साइकिल से कहीं जा रही थी। इसी बीच सामने से आ रही तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्रॉली ने उसे टक्कर मार दी। इससे पार्वती की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इर्दगिर्द मौजूद ग्रामीण घटनास्थल की तरफ दौड़ पड़े।

लोगों को आता देख चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग खड़ा हुआ। इस बीच घटना की जानकारी अकबरपुर पुलिस को दी गई। लगभग एक घंटे तक जब पुलिस नहीं पहुंची तो ग्रामीण ाक्रोशित हो गए। उन्होंने बाजार में अकबरपुर सुल्तानपुर मार्ग जाम कर दिया। पुलिस विरोधी नारेबाजी भी शुरू कर दी।
विज्ञापन


जाम की सूचना मिलने पर आननफानन दरोगा संतोष सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझा बुझाकर जाम समाप्त कराया। बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।  कोतवाल योगेश शाह ने बताया कि ट्रैक्टर महरुआ थाना क्षेत्र के रामचौरी गांव निवासी एक व्यक्ति का है।

इस पर उसी गांव के ग्रामीण शव रखकर उसके अंतिम संस्कार के लिए श्रवणक्षेत्र जा रहे थे। इसी दौरान यह घटना घट गई। बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। ट्रैक्टर पर मौजूद शव को दूसरे वाहन से ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें