फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फौजी भाइयों पर किशोरी से छेड़छाड़ का आरोप, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
आलापुर। किशोरी से छेड़छाड़ का विरोध करने पर फौजी भाइयों ने उसे व उसके भाई की पिटाई कर दी। इससे गुस्साए लोगों ने फौजी भाइयों को घेर लिया। सूचना पर पहुंची आलापुर थाने की पुलिस से भी दोनों भिड़ गए। इस वजह से वहां काफी देर हंगामा होता रहा। बाद में पुलिस ने विभिन्न धाराओं में केस दर्जकर दोनों का चालान कर दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार देर शाम एक युवक अपनी 16 वर्षीय बहन को साइकिल पर बैठाकर न्यौरी बाजार से घर जा रहा था। आरोप है कि इसी बीच आलापुर थाना क्षेत्र के रुस्तपुर निवासी और बीएसएफ में जवान सोनू यादव ने उन्हें रोक लिया और किशोरी से छेड़छाड़ करने लगा।
किशोरी के भाई ने विरोध करते हुए शोर मचाया तो आसपास के लोग पहुंच गए और सोनू को घेर लिया। खुद को घिरता देख सोनू ने अपने फौजी भाई दिनेश यादव को फोन कर मामले की जानकारी दी। कुछ ही देर में दिनेश अपने एक साथी के साथ मौके पर पहुंच गया। आरोप है कि दोनों फौजी भाइयों ने किशोरी व उसके भाई से मारपीट की।
विज्ञापन

इस बीच जानकारी पर आलापुर एसओ विवेक वर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। बताया जाता है कि फौजी भाइयों ने पुलिस टीम के साथ भी अभद्रता की। हालांकि, पुलिस ने इससे इंकार किया है। बाद में पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया और थाने ले आई।
किशोरी की तहरीर पर दोनों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में केस दर्जकर चालान कर दिया। उनके विरुद्ध पाक्सो एक्ट की भी कार्रवाई की गई है। एसओ ने बताया कि दोनों के विरुद्ध केस दर्जकर चालान किया गया है। उन्होंने पुलिस टीम के साथ अभद्रता किए जाने से इंकार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें