लालपुर। नगर पालिका परिषद जलालपुर के वार्ड संख्या सात के लिए होने वाले उपचुनाव में एकमात्र प्रत्याशी के होने पर उसे शनिवार को निर्विरोध घोषित कर दिया गया। गौरतलब है कि जलालपुर वार्ड संख्या सात के लिए सभासद का उपचुनाव होना था। इसके लिए बीते दिनों नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई थी।
एकमात्र ज्योति पत्नी अरुण ने ही नामांकन पत्र दाखिल किया था। शनिवार को नाम वापसी प्रक्रिया निपटने के बाद ज्योति को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया। प्रभारी सूचना प्रभारी डॉ. महेशचंद्र द्विवेदी ने बताया कि सभासद पद के लिए होने वाले उपचुनाव में मात्र ज्योति ने ही नामांकन पत्र दाखिल किया था। ऐसे में उन्हें निर्विरोध घोषित किया जाता है।