फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहरी बनाने में मरथुआ सरैया की रसोईया गीता अव्वल

विज्ञापन
अंबेडकरनगर के बीएसए कार्यालय परिसर में आयोजित तहरी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करतीं रसोइयां - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय परिसर में रविवार को जिला स्तरीय रसोईया पाक कला प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें 30 विद्यालय की रसोइयां शामिल हुईं। मेन्यू के लिए लॉटरी की प्रक्रिया अपनाई गई। इसमें तहरी का मेन्यू आया। तहरी बनाने में मरथुआ सरैया विद्यालय की रसोइया गीता देवी ने प्रथम स्थाल हासिल कर साढ़े 3 हजार रुपए का पुरस्कार जीता।
विज्ञापन

परिषदीय विद्यालयों में बनने वाले एमडीएम की गुणवत्ता सुधारने के लिए रविवार को बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर रसोइयां के बीच पाक कला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें जिले के 30 विद्यालयों की रसोइया ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ बीएसए अतुल कुमार सिंह ने किया। उन्होंने रसोइया मजदूरों को कई महत्वपूर्ण जानकारी दी। कहा कि प्रतियोगिता आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य रसोईया को बेहतर भोजन बनाने के लिए प्रेरित करना है। रसोइया को इससे सीख लेकर बच्चों को स्वादिष्ट व गुणवत्तापूर्ण भोजन पकाकर खिलाना चाहिए। इसके बाद लॉटरी के जरिए तहरी मेन्यू का चुना गया।
साफ सफाई व गुणवत्तापरक तहरी बनाने में मरथुआ सरैया प्राथमिक विद्यालय की रसोईया गीता देवी ने प्रथम स्थान हासिल किया। बीएसए ने शासन की तरफ से मुहैया प्रथम स्थान पाने वाली गीता को 3500 रुपए की नकद धनराशि सौंपा। इसके अलावा दूसरा स्थान उच्च प्राथमिक विद्यालय देवरिया की रेनू व तीसरा स्थान प्राथमिक विद्यालय एनटीपीसी की कुशलावती ने हासिल किया। द्वितीय स्थान पाने वाली रसोइया को ढाई हजार व तीसरा स्थान पाने वाली को 1500 रुपए की धनराशि सौंपी गई। इसके अलावा सभी प्रतिभागी रसोइया को आवागमन पत्ता व सांत्वना पुरस्कार के रूप में 500-500 रुपए सौंपा गया। पाक प्रतियोगिता में खाद्य सुरक्षा अधिकारी एसके पांडेय, डॉ. स्नेहा गौतम, विद्या देवी, आरती यादव व संतोष श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें