फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाना बनाते फटा गैस पाइप, लगी आग

Thu, 13 Oct 2016 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
अकबरपुर के पटेलनगर में रसोई गैस सिलेंडर मेंे लगी आग से हुआ नुकसान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नगर क्षेत्र अकबरपुर के पटेलनगर क्षेत्र में गुरुवार दोपहर करीब एक घर में रसोई गैस सिलेंडर लीक होने से अचानक आग लग गई। इससे लगभग दो लाख का घरेलू सामान जलकर राख हो गया। अग्निशमन दस्ते ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर आग पर काबू पाया। नासिरपुर बरवां निवासी दीपराज वर्मा ने पटेलनगर स्थित घर किराए पर दे रखा है।
विज्ञापन


यहां आजमगढ़ जिले के अतरौलिया निवासी बब्लू पुत्र दुधिबन रहते हैं। गुरुवार दोपहर के करीब वह घर में अकेले थे। वे खाना बना रहे थे कि इसी बीच रसोई गैस सिलेंडर में गैस समाप्त हो गई। उन्होंने व्यवस्था कर दूसरा सिलेंडर लगाया। इसके बाद उन्होंने फिर से खाना बनाना शुरू किया कि तभी रसोई गैस पाइप में लीकेज होने लगी। इससे पाइप अचानक फट गई और आग तेजी से फैल गई।

यह देख अनहोनी की आशंका में बब्लू तेजी से वहां से भागे। उन्होंने गुहार लगा दी। आसपास के लोग एकत्र होकर आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू कर किए लेकिन लपटें तब तक विकराल हो चुकी थीं। सूचना पाते ही अग्निशमन दस्ता मौके पर पहुंच गया।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों के सहयोग से फायर टीम ने आग पर काबू पाया लेकिन तब तक 15 हजार रुपये की नकदी व लगभग एक लाख रुपये के गहने से समेत लगभग दो लाख से अधिक का नुकसान हो चुका था। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से पीड़ित व्यक्ति को आर्थिक मदद दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें