फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्पदंश से चार ग्रामीणों की हालत बिगड़ी, भर्ती

Thu, 13 Oct 2016 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
सांप - फोटो : demo pic
विज्ञापन
जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दो दिन के अंदर चार लोग सर्पदंश के शिकार हो गए। सभी का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। थाना क्षेत्र इब्राहिमपुर के मीठेपुर निवासिनी अनीता (25) पत्नी कृपाशंकर बुधवार सुबह घर की साफ-सफाई करने के दौरान सर्पदंश का शिकार हो गईं। जानकारी होने पर उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया। उपचार के बाद उनकी स्थिति खतरे के बाहर बतायी जाती है।
विज्ञापन


इसी थाना क्षेत्र के भुवालपुर निवासिनी मोहनी (17) पुत्री श्रीनाथ बुधवार को सर्पदंश का शिकार हो गई। आननफानन में परिवारीजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, अकबरपुर थाना क्षेत्र के पहितीपुर निवासी मोहम्मद वसीम (19) पुत्र मोहम्मद मोहसिन गुरुवार को सर्पदंश का शिकार हो गया।

बताया जाता है कि घटना उस समय हुई जब वह खेत में धान काटने गया था। परिवारीजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। उधर, अकबरपुर थाना क्षेत्र के न्यौतरिया निवासी तुलसीराम (25) पुत्र मेवालाल बुधवार शाम सर्पदंश का शिकार हो गया। उसका भी उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें