फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मॉडल गांवों में अब विशेष वाहन से उठाया जाएगा कचरा

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। गांवों को साफ-सुथरा रखने के लिए सभी को सहयोग करना होगा। स्वच्छता से कई बीमारियों के खतरे को भी टाला जा सकता है। यह विचार रविवार को कलेक्ट्रेट से ई-रिक्शा कचरा वाहन को डीएम ने हरी झंडी दिखाने के दौरान व्यक्त किया। स्वच्छ भारत मिशन के तहत छह मॉडल ग्राम पंचायतों के लिए इस वाहन की खरीद की गई है।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट से डीएम ने अकबरपुर ब्लॉक के मॉडल गांव सोनगांव, ताराखुर्द, टांडा ब्लॉक के चिंतौरा, खासपुर, आसोपुर, कटेहरी ब्लॉक के प्रतापपुर चमुर्खा के लिए विशेष वाहनों को रवाना किया। उन्होंने ग्राम पंचायतों को प्राथमिकता पर विकास संबंधी काम कराने के निर्देश दिए। कहा कि इससे न सिर्फ उनकी पहचान बदलेगी बल्कि बड़े पैमाने पर उनकी तरक्की भी होगी। इससे ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को नगरीय सुविधा मिलने का आभास होगा।
डीपीआरओ ने बताया कि इस विशेष वाहन में गीला व सूखा कूड़ा अलग-अलग रखने की व्यवस्था है। ग्राम पंचायतों में यह भ्रमण कर कूड़ा उठाएगा। इसके बाद इस कूड़े से जैविक खाद बनायी जाएगी। इससे एक तरफ जहां ग्राम पंचायतों में स्वच्छता बढ़ेगी, वहीं जैविक खाद तैयार होने से किसानों की रासायनिक उर्वरकों से निर्भरता भी घटेगी।
विज्ञापन

सरकार किसानों को लगातार खेतों में जैविक खादों का प्रयोग करने की सलाह भी देती रहती है। बताया कि आने वाले समय में जिले की 22 और ग्राम पंचायतों के लिए इस वाहन की खरीद की जाएगी। इस मौके पर सीडीओ अनुराज जैन, एडीएम अशोक कुमार कनौजिया व डीडीओ वीरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें