फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तार टूटने से ठप हो गई बिजली आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिला मुख्यालय की विद्युत आपूर्ति रविवार देर शाम अमरौला के निकट अचानक तार टूट जाने से ठप पड़ गई। नतीजा यह हुआ कि दुर्गापूजा पर्व में पहुंचे श्रद्धालुओं को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। रविवार देर शाम अमरौला गांव के निकट अचानक एचटी लाइन का तार टूटकर गिर पड़ा।
विज्ञापन

इससे जिला मुख्यालय के लगभग आधे हिस्से की बिजली आपूर्ति ठप पड़ गई। उस समय दुर्गापूजा पर्व पर सजीं झांकियों को देखने के लिए बड़ी तादाद में शहर व ग्रामीण क्षेत्र के श्रद्धालु जुटे हुए थे। अचानक अंधेरा होने से उन्हें मुश्किलों का सामना करना पड़ा। लगभग दो घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रही। रात 10:00 बजे के बाद आपूर्ति बहाल होने पर उपभोक्ताओं ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें