फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: गाजे-बाजे के साथ विदा हुए गणपति बप्पा

Tue, 02 Sep 2025 01:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
जलालपुर में निकली गणपति बप्पा का शोभायात्रा
विज्ञापन
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। नगर में गणेश महोत्सव की धूम सोमवार को शोभायात्रा और प्रतिमा विसर्जन के साथ संपन्न हुई। पांच दिनों तक चले धार्मिक आयोजनों के बाद भक्तों ने पूरे विधि-विधान से गणपति बप्पा को विदा किया। जलालपुर डाकखाना कमेटी की ओर से नगर में भव्य पंडाल सजाया गया था, जहां भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित कर विविध धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए गए।
विज्ञापन

सोमवार को गणपति प्रतिमा विसर्जन के लिए निकाली गई शोभायात्रा ने पूरे नगर को धार्मिक रंग में रंग दिया। ढोल-नगाड़ों और गाजे-बाजे के साथ शुरू हुई यह यात्रा जलालपुर मुख्य चौराहे से होती हुई उसमापुर पक्का घाट तक पहुंची। मार्ग में श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। प्रतिमा विसर्जन से पूर्व घाट पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा-अर्चना संपन्न कर श्रद्धालुओं ने गणपति बप्पा को जलसमाधि दी। कमेटी अध्यक्ष अखिलेश जायसवाल ने बताया कि जलालपुर में वर्षों से गणेशोत्सव का यह आयोजन होता आ रहा है और अब यह परंपरा नगर की पहचान बन चुकी है। इस दौरान हरिप्रसाद मिश्रा, मोहन जायसवाल, आकाश सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक और युवा शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें