फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: अभद्र टिप्पणी से नाराज भाजपाइयों ने घेरा कांग्रेस कार्यालय

Tue, 02 Sep 2025 12:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां पर कथित रूप से की गई अभद्र टिप्पणी से नाराज भाजपा कार्यकर्ताओं ने सोमवार को विरोध प्रदर्शन किया। सैकड़ों की संख्या में जुटे महिला व पुरुष भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा जिला कार्यालय अटल भवन से पद मार्च कर कांग्रेस जिला कार्यालय का घेराव किया।
विज्ञापन

महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रिंकल सिंह व जिला उपाध्यक्ष सुमन पांडेय के नेतृत्व में हुए इस प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं ने हाथों में विरोध की तख्तियां लेकर नारेबाजी की। उन्होंने राहुल गांधी माफी मांगों के नारे लगाए। भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री की मां के अपमान को भाजपा कार्यकर्ता व देश की जनता किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी की भाषा शैली बेहद निम्न स्तर की है और कांग्रेस के नेताओं ने अब स्तरहीन राजनीति करना शुरू कर दिया है। प्रधानमंत्री जैसे गरिमामयी पद पर बैठे व्यक्ति को तू-तड़ाक कहकर संबोधित करना कांग्रेस की संस्कारहीन राजनीति को दर्शाता है।
इस विरोध प्रदर्शन में विधायक धर्मराज निषाद, पूर्व जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा, राम प्रकाश यादव, विद्यावती राजभर, पूर्व चेयरमैन सरिता गुप्ता, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि आनंद वर्मा, जिला उपाध्यक्ष डॉ. रजनीश सिंह, जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय, अंजू पाण्डेय, मनोरमा मिश्रा, मंजू मिश्रा सहित बड़ी संख्या में महिला और युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें