बसखारी। पुलिस ने गुरुवार रात चेकिंग में अंतरजनपदीय गांजा तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में उसके कब्जे से 600 ग्राम गांजा भी बरामद हुआ। बाद में पुलिस ने उसके विरुद्घ केस दर्ज कर जेल भेज दिया।
बसखारी थाना प्रभारी श्रीनिवास पाण्डेय ने बताया कि गुरुवार देर रात वह पुलिस टीम के साथ बसखारी पूर्वी चौराहे पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इस बीच मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक गांजे के साथ आलापुर की तरफ से आ रहा है। इस पर टीम के साथ उन्होंने पूर्वी नाके पर घेराबंदी की। कुछ देर बाद संदिग्ध अवस्था में एक युवक आता दिखाई। वह पुलिस को देखते ही भागने लगा।
इस पर पुलिस कर्मियों ने उसे धर दबोचा। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 600 ग्राम गांजा बरामद हुआ। आरोपी की पहचान सद्दाम हुसैन निवासी शेखपुरवा हाटा, कुशीनगर के रूप में हुई। पुलिस उसे पकड़ कर थाने ले आई। उसके विरुद्घ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया।