फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: वीडियो वायरल करने की धमकी देकर सामूहिक दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
महरुआ (अंबेडकरनगर)। थाना क्षेत्र महरुआ के एक गांव में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि अश्लील वीडियो बनाने के बाद वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म किया गया। पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

महरुआ थाना क्षेत्र निवासी पीड़ित किशोरी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि तिलाहिया लोहरा निवासी सचिन यादव कहीं से उसका मोबाइल नंबर पा गया। इसके बाद उसने एक दिन फोन कर धमकी दी कि उसने व उसके मित्र राहुल यादव ने इंटरनेट का प्रयोग कर उसकी एक अश्लील वीडियो बना ली है। अब वह लोग जैसा कहेंगे उसे करना होगा। अन्यथा वीडियो वायरल कर दिया जाएगा।
बीते 30 जनवरी की सुबह वह टहलने निकली थी। बनपुरवा जंगल के पास सचिन व राहुल वहां पहुंच गए। इसके बाद उसका वीडियो दिखाकर दस हजार रुपये की मांग की। मना करने पर सचिन ने तमंचा निकालकर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में धमकी दी कि यदि घटना की कहीं शिकायत किया तो वीडियो वायरल कर दिया जाएगा। वह घर पहुंची और प्रकरण की जानकारी परिजनों को दी। बाद में वह परिजनों के साथ थाने गई और तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दोनों आरोपियों पर सामूहिक दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें